हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) देहरादून। दिल्ली में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट करीब एक घंटे चली। इस मुलाकात के दौरान बंसल ने नवसंवत्सर व हिन्दू नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।बंसल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके संयुक्त संसदीय सत्र के अभिभाषण के लिए बधाई देते हुए उसे भारत की प्रगति का पाथेय बताया व कहा कि विषम परिस्थितियों में भारत सरकार द्वारा पेश एतिहासिक बजट भारत की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा व उससे सभी क्षेत्रों में सर्वागीण विकास होगा। सांसद नरेश बंसल जी ने उत्तराखंड मे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चल रहे विकास कार्यो की जानकारी महामहिम राष्ट्रपति जी को दी। राष्ट्रपति कोविंद से राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया। दोनों के बीच उत्तराखंड व देश से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं। सासंद बंसल ने राष्ट्रपति को मां भगवती का प्रसाद स्वरुप चुनरी व श्री वाल्मिकी रामायण भेंट की। सासंद बंसल ने कुंभ मेला पर भी एक पुस्तक राष्ट्रपति को भेंट की व उन्हें सपरिवार देवभूमी उत्तराखंड के पुण्य क्षेत्र हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया इस पर उन्होंने बंसल को राज्य सभा में निर्वाचन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सासंद बंसल के साथ सिद्धार्थ बंसल, सह संयोजक आईटी प्रकोष्ठ युवामोर्चा भाजपा उत्तराखंड भी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours