हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में सोनाली पुल के पास एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना लक्सर व लंढोरा पुलिस को दी गई, कोतवाली लक्सर व लंढोरा पुलिस मौके पर पहुची, पहले तो मामला इस कश्मकश में उलझा रहा कि मामला किस कोतवाली क्षेत्र का है घंटों बाद लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लक्सर पुलिस को शव का पंचनामा भरने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंची लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने महिला एसआई द्वारा शव की बारीकी से जांच पड़ताल कराई और शव को पीएम के लिए सील कर दिया गया। मृतक महिला के पास मिले बैग से कुछ इंजेक्शन व दवाइयां बरामद की गई है, लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला अस्थमा की मरीज मानी जा रही है संभव है कि महिला की मौत किसी बीमारी के चलते हुई हो, लेकिन फिर भी मामले की जांच बहुत ही बारीकी से की जाएगी पीएम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप ही कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours