हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के किसान विद्यालय इंटरमीडिएट कालेज में आज 84 यू० के० बी० एन एन सी सी रुडकी कमान अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह के निर्देश में किसान विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज के सीनियर और जूनियर डिविजन के कैडेटस द्वारा नगर में कई जगहों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन जागरण रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य सेठपाल सिंह द्वारा रवाना किया। इस दौरान कैडेट्स द्वारा नगर में रैली के माध्यम से नगर की जनता को जागरूक किया गया। इस मौके पर सीनियर डिवीजन से ले० अश्वनी कुमार, जूनियर डिवीजन के केयर टेकर अनुज पांडे, संजय कुमार, कविंद्र सिंह, रोहित कुमार, अवधेश कुमार आदि ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours