हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस व क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ciu रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर व क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा इनामी अपराधी राजन बजाज पुत्र नरेश बजाज निवासी राजगढ़िया कोटकपूरा फरीदकोट पंजाब, हाल निवासी गांव खरड़ मोहाली पंजाब को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी, उप निरीक्षक जहांगीर अली प्रभारी सीआईयू रुड़की, उप निरीक्षक प्रवीन रावत, कांस्टेबल मनजीत, कोतवाली रानीपुर कांस्टेबल नितिन सीआईयू रुड़की, कांस्टेबल कपिल सीआईयू रुड़की, कांस्टेबल सुरेश रमोला सीआईयू रुड़की आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours