हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर रुड़की मार्ग पर इस समय गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन हादसों को चुनौती दे रहे हैं। मगर लक्सर प्रशासन मौन बना बैठा है। वैसे तो लक्सर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार चेकिंग की जा रही है मगर इन ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यदि समय रहते पुलिस द्वारा अभियान चलाकर इन ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ना जाने यह किसके घर के चिराग को बुझा दे यह कहा नहीं जा सकता। पहले भी इन ओवरलोड वाहनों से कई आम जनों की जाने जा चुकी है मगर ऐसा लगता है लक्सर प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। बरहाल देखना यह होगा कि कब लक्सर प्रशासन अभियान चलाकर इन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours