हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) गाज़ियाबाद। 2021 को भारतीय मानव कल्याण समिति व भारत विकास परिषद के सहयोग से सेक्टर-9 वैशाली, उतर प्रदेश में स्थित मारेल्स फाउनडेशन स्कूल में भव्य सम्मान वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर हुई। यह समारोह मिशन नारी शक्ति के द्वारा नारियों की सर्वांगीण विकास को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नारी के योगदान हेतु दिया गया। चित्रकला, संगीत, लेखन तथा समाजिक कार्यों में संलग्न नारियों व बच्चों को समानित किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि वसुन्धरा की निगम पार्षदा आशा नरेश भाटी, विशिष्ठ अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री मदन मलिक, ट्रू मीडिया ग्रुप के प्रमुख संपादक ओमप्रकाश प्रजापति तथा मॉरल्स फाउंडेशन की संचालिका सुनीता झा रही। इस समारोह की अध्यक्षता सुरेश चंद्र शर्मा ने की, उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग व संयोजिका रेखा अस्थाना के सहयोग से कार्यक्रम बहुत सफल रहा। इस बार उत्कृष्ट नारी सम्मान 2020 का अर्चना गर्ग व रेखा अस्थाना को मिला। ट्रू मीडिया ग्रुप के प्रमुख संपादक ओमप्रकाश प्रजापति को सम्पादक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया, पत्रकार अशोक कुमार को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया, समाज में नारियों को एक विशिष्ठ स्थान मिले इसी संकल्प के साथ समारोह का हुआ, भारतीय मानव कल्याण समिति व भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं चित्रकला, संगीत, लेखन तथा समाजिक कार्यों में संलग्न नारियों व बच्चों को समानित किया, अंत में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours