हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आये दिन चाइनीज मांझे से जानलेवा खतरे को भांपते हुवे हरिद्वार के युवाओं ने समाजसेवी विशाल गर्ग के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जनपद हरिद्वार की जनता में हरिद्वार प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि चाइनीज मांझे विक्रेताओं के अलावा बड़े कारोबारियों में जिला प्रशासन का कोई ख़ौफ़ क्यो नही? बिना ज्ञापन दिए क्या आम जनता को मरने के लिये प्रशासन भगवान भरोसे छोड़ेंगे। विशाल गर्ग का कहना है कि हरिद्वार में आय दिन चाइनीज मांझा जान का दुश्मन बनता जा रहा है। हाल ही में घायल हुए जमालपुर के पास माया विहार कॉलोनी के विकाश पंवार की हालत गंभीर है। उनके बड़े भाई आकाश पंवार ने युवा मोर्चा को लेकर चाइनीज मांझा का विरोध किया। सभी युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए अपनी अपनी बात रखी सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी विरोध कर रहे युवाओं को आश्वासन दिया के हरिद्वार में हो रही चाइनीज मांझा की काला बाजारी अब नहीं होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा रोज़ चाइनीज मांझा अपनी चपेट में किसी ना किसी को ले रहा है। वहाँ उपस्थित युवाओ को सिटी मजिस्ट्रेट से उम्मीद जगी है कि आने वाले दिन में आम।जनता को आदमखोर चाइनीज मांझे से मुक्ति मिलेगी। ज्ञापन देने वालो में विशाल गर्ग के अलावा माया विहार से आकाश पंवार, समाज सेवक अंकित राठौर, पंकज चौधरी, अनमोल कुमार, सुमित राणा, आकाश भारद्वाज, हनी चौहान, कुणाल कपूर, सोनी भारद्वाज, विनोद भारद्वाज आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours