हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली की रायसी पुलिस चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 12 बोर की एक देसी बंदूक व एक खोखा कारतूस के साथ बहादराबाद जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आभेराम पुत्र तोली राम निवासी महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर  बताया। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं दूसरी ओर मुखबिर की सूचना पर रायसी चौकी पुलिस ने 5 लीटर अवैैध कच्ची के साथ सोमपाल पुत्र विशम्वर निवासी दरगाहपुर को गिरफ्तार किया है उसे भी आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours