हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्री धन्वंतरि धाम आश्रम ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क आरोग्य काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका तहसील अध्यक्ष महिपाल सिंह ने फिता काटकर शुभारंभ किया। वही ट्रस्ट के अध्यक्ष संत राम महाराज ने बताया कि आरोग्य काढ़ा लगभग 10 जड़ी बूटियों के मिश्रण से तैयार किया गया है। जो शरीर में उत्पन्न होने वाली अनेकों बीमारियों में लाभदायक देता है और शरीर की हम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर है। उन्होंने जिला अधिकारी से कुंभ मेले में आरोग्य काढ़ा नि:शुल्क वितरण करने की परमिशन की मांग की है। उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि ट्रस्ट लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क कांढा वितरण का कार्यक्रम करेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। वही महिपाल सिंह ने ट्रस्ट को छ: बीघा जमीन देने की घोषणा की। जिसमें गौशाला का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉक्टर रमेश मिश्रा, दिनेश यादव सचिव आदि ने भी आयोग्य काड़ा निःशुल्क वितरण में प्रतिभाग किया। और काढे़ के आमजन को फायदे बताएं। इस अवसर पर संजीव चौहान, बादल वर्मा, मिंटू कुमार, अमर सिंह, श्रीमती गुलशन आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours