हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब ने अपना 97 वां स्थापना दिवस सेवा कार्य करते हुए धूम धाम से नेहरू युवा केंद्र में मनाया। इनर व्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसकी नीव 10 जनवरी 1924 को मेनचेस्टर इंग्लैंड में रखी गई थी। इसी परंपरा और सेवा भाव को बढ़ाते हुए, क्लब द्वारा कई सेवा कार्य किए, क्लब द्वारा एक गरीब कन्या के विवाह हेतु कपड़े, साड़ी, क्रॉकरी, गहने,मिक्सर ग्राइंडर, दिनरसेट, नगद आदि सभी समान इकट्ठा कर मंगल कामनाओं के साथ कन्या को दिया गया। क्लब ने आवारा बेजुबान कुत्तों के लिए टायर, बोरी आदि वेस्ट मटेरियल से निर्मित डोगबेड्स बनाकर स्वामी नारायण सेवा मिशन को सौंपा। क्लब ने झुग्गी झोपडी के 500 लोगो को स्नेक्स का वितरण भी किया। क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने बताया कि क्लब हमेशा ही समाज के हित में सेवा कार्य किए हैं। क्लब ने गत वर्षो में महिला उत्थान,गरीब बच्चो की पढ़ाई, ब्लड डोनेशन कैंप, मेडिकल कैंप,ऑर्गन डोनेशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि अन्य सामजिक हितो के लिए काम किया है, और आगे भी करता रहेगा। आज जल बचाओ मुहिम से जुड़े संकल्प संस्था के रवीश भट्टीजा को भी सम्मानित किया और उन्होंने जल बचाने के तरीकों से सभी को अवगत कराया। क्लब ने स्वामी नारायण मिशन के विश्वास सक्सेना और अर्चना सक्सेना को भी समाज के लिए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्लब के इस आयोजन में अध्यक्ष विनीता गोनियाल, सेक्रेटरी मोनिका अरोरा, डॉक्टर विनीता कुमार,जय चावला, एडिटर कविता शर्मा, गीता गोणियाल, आई०ई०ओ कनुप्रिया मिश्रा,इंदु मिश्रा, मनु शिवपुरी, नैना गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, साक्षी गुप्ता व इशिता अरोरा आदि सम्मिलित हुए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours