हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार बहादराबाद ब्लॉक के खाला टिरा में फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कलियर शरीफ और कोटा गांव की दोनों टीमों ने मैदान में उतरकर बहुत सुन्दर प्रदर्शन किया। और टूर्नामेंट में पहुंचे दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर चारों ओर तालियों की गड़गड़ाहट रही और दर्शकों ने जबरदस्त मनोरंजन का लुफ्त उठाया। कई घंटे तक चले क्रिकेट टूर्नामेंट में कलियर शरीफ की टीम ने विजयी प्राप्त की। वही मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अली शाह और जिला पंचायत सदस्य राव अफाक ने विजयी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि दोनों टीमों के युवाओं ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया है। और इस तरह के आयोजनों से शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक और आपसी भाईचारे का विकास होता है। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक क्रिकेट एकेडमी की जरूरत है। जिससे गांव के क्षेत्र के युवाओं का भविष्य उज्जवल बना सके और वह देश प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours