हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार विकास प्राधिकरण की शिवलोक कॉलोनी निवासी पिछले काफी समय से सफाई व्यवस्था और अन्य परेशानी से जूझ रहे हैं। कॉलोनी के दम्पत्ति अनसूया मंगई और उनकी पत्नी का कहना है कि कॉलोनी में पार्क का बुरा हाल है। छत पर पानी की टँकी देखने जाओ तो ऊपरी छत वालो के द्वारा लगाए गए ताले के कारण छत पर नही जा सकते। कॉलोनी।में आवारा कुत्तों के कारण छोटे बच्चे खेलने से डरते है। कुछ ही महीने पहले हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान की बेटी को कुत्ते ने काट लिया था। हरिद्वार विकास प्राधिकरण को चाहिए कि इस कॉलोनी में रहने वाले निवासियों के साथ मिलकर एक सोसायटी बनाकर समस्याओं के हल हेतु आवश्यक कदम उठाए जाय।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours