हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जैसा कि आप सभी जानते है कि उपनगरी ज्वालापुर एक मिश्रित आबादी का क्षेत्र है, और आपको यह भी मालूम है कि उपनगरी ज्वालापुर और आसपास के कुछ क्षेत्रों में नशे का कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है, जिसकी जानकारी जनपद के एक छोटे से पुलिस कर्मी से लेकर उत्तराखंड पुलिस के उच्चधिकारियों तक को है, लेकिन नशा कारोबारी नशे का वायरस बडे़ ही धड़ल्ले से जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में फैलाकर देश के भविष्य और युवा पीढी को नशे का आदी बना रहे है‌। उपनगरी ज्वालापुर में इस समय स्मेक, शराब, नशे के इंजेक्शन आदि पर्याप्त मात्रा में थोक और फूटकर रूप में आसानी से मिल रहे है, उपनगरी ज्वालापुर का एक मौहल्ला तो ऐसा है, जिसमें नशे की फैक्ट्री की तरह पूरे शहर में नशा यही से ही सप्लाई किया जाता है, और आश्चर्य की बात यह है कि यह नशे की फैक्ट्री कोतवाली ज्वालापुर की नाक के नीचे है, और इस मौहल्ले में चल रही नशे की फैक्ट्री की जानकारी बखूबी पुलिस अधिकारियों के है, लेकिन नशा कारोबारियो के सामने पुलिस नतमस्तक है, और हाथ पर हाथ रखकर देश के भविष्य को नशे की लत में बर्बाद होते हुए देख रहे है। दरअसल इस फैलते नशे के कारोबार को फैलने देने में आम समाज भी कुसूरवार है। जो अपने आसपास बिक रहे या मिल रहे नशे के कारोबार का विरोध नही करते है, और अगर विरोध भी करते है, तो पुलिस सहयोग नही करती है, एक ऐसा ही मामला ग्राम गढ़ में प्रकाश में आया है यहां के दो युवकों को स्मैक के मामले में गांव वालो की सूचना पर सुमनगर चौकी पुलिस ने उठाया था। लेकिन दुर्भाग्य पुलिस ने एक रात रखकर उन्हें सुबह छोड दिये। गांव वालो का कहना है कि पुलिस ने सांठगांठ कर उन युवकों को छोड़ दिया है। वहीं पिछले कई सालो से नशा मुक्ति अभियान छेड़ने वाले नवाब भारती समाजसेवी नशा विरोधी कार्यकर्ता एवं एडवोकेट अब्दुल सत्तार सूचनाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता ने बढ़ते नशे के कारोबार पर तथा नशे की लत में फंसते युवाओ के भविष्य को लेकर चिंता जताई और पुलिस की कार्य शैली में सुधार व ठोस कदम उठाने की मांग उच्चधिकारीगणो से की है। आपको बताते चले कि नवाब भारती और अब्दुल सत्तार लगातार बढते नशे के खिलाफ संघर्ष करते आ रहे है, और बार बार आम समाज से अपील कर रहे है कि नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करके अपनी नस्लों तथा देश के भविष्य को बचाने का प्रयास करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours