हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड की हरिद्वार के इक्कड़ कला गांव में सभा का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि पदम् प्रकाश ने ब्राह्मण एकता पर जोर दिया। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पo मनोज गौतम ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि युवाओं को शिक्षित होकर समाज का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। उन्होंने स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर देने के अलावा उनके स्तर पर हर तरह का ब्राह्मण समाज को सहयोग देने का आश्वासन दिया। हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुवे जे.पी जुयाल ने ब्राह्मण समाज के युवाओं को शिक्षित होने पर जोर दिया। अधिवक्ता संजय उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों को विधिक परामर्श देने का आश्वासन दिया। प्रदेश संयोजक प० बालकृष्ण शास्त्री ने युवाओं को सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करने को कहा। ब्राह्मण जागृति सभा बीएचईएल से संजय संजय शर्मा ने युवाओं को नशे से परहेज कर अपनी शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। इस सभा का आयोजन करने वाले अरुण शर्मा ने कहा कि हमे ब्राह्मण भाइयो के घर जाकर उनके दुःख सुख में खड़ा होना चाहिए। बहादरपुर जट्ट से अश्वनी शर्मा ने कहा केरल, तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यो की तरह उत्तराखंड में भी ब्राह्मण समाज को संघटित होने पर जोर दिया। नवनीत शर्मा ने सभा को सम्बंधित करते हुवे कहा कि ब्राह्मण कम बोलने ज्यादा करने में विश्वास करता है। इक्कड़ कला से सौरभ शर्मा ने ब्राह्मण समाज मे आगे आकर ब्राह्मण समाज की उन्नति पर जोर दिया। इस ब्राह्मण महासभा में ढाढेकी से शुभम शर्मा, बहादरपुर जट्ट से अभिषेक शर्मा, नवनीत शर्मा, अभिनव शर्मा, शुभम गौड़, दुर्गेश शर्मा, सचिन शर्मा, अवनीश शर्मा, शिवम कौशिक, सुभाषगड से रजत शर्मा, गोलू शर्मा, दिनारपुर से रजत शर्मा के अलावा भारी संख्या मे ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours