हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के जमालपुर क्षेत्र में चार युवकों की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसमें रेलवे विभाग की घोर लापरवाही सामने आई। जिसको लेकर आम जनता ने रेलवे विभाग के विरुद्ध जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की, मांग पर दुखदाई घटना में रेलवे विभाग पर मुकदमा भी दर्ज हुआ। इसी क्रम में कांग्रेेेेसी कार्यकर्ताओं ने चारों युवकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। और गंगा में पुष्प अर्पित किए। वही युवा इंटक के महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने बताया कि रेलवे की लापरवाही के कारण चारों युवकों की मौत ने जनपद वासियों को दहला कर रख दिया है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रेम नगर आश्रम घाट पर 2 मिनट का मौन और गंगा में पुष्प अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग जनता की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं, जिससे दिल दहलाने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा अनुशासन समिति के प्रदेश महामंत्री मोनिक धवन कांग्रेस सेवा दल युवा इंटक महानगर अध्यक्ष, बिना कपूर, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रानीपुर मंजू रानी हरीश रावत ब्रिगेड प्रदेश सचिव उत्तराखंड, हैदर अली, युवा इंटक के वरिष्ठ सचिव मोहम्मद आरिफ आदि लोग मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours