हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। भगवानपुर थाना पुलिस ने सोलर प्लांट के केबल कनेक्टर चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सिकंदरपुर चौक से दौड़बसी जाने वाले रास्ते से आरोपी शाहरुख पुत्र मुर्तजा निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 8 किलो सोलर प्लांट के केबिल भी बरामद किए हैं बता दे बीती 8 जनवरी को वरुण सच्चर निवासी नवजीवन विहार नई दिल्ली द्वारा भगवानपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ सोलर प्लांट के केबल मय कनेक्टर चोरी करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कर रहे थे वहीं भगवानपुर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर के और पर्यवेक्षण में चोरी किए गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष भगवानपुर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया जिसमें पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 3 दिन पहले हुए चोरी के मुकदमे के आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के स्थानीय जनता ने भगवानपुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की। पुलिस टीम में पुष्पेंद्र सिंह प्रभारी चौकी काली नदी, कांस्टेबल गीतम कांस्टेबल दलित कांस्टेबल देवेंद्र आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours