हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में रुड़की गंगनहर कोतवाली में निशुल्क हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों की टीम ने लगभग 100 लोगों का चेकअप किया। और चिकित्सा द्वारा उन्हें उचित परामर्श देते हुए स्वस्थ रहने के लाभदायक टिप्स भी दिए। वही रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस का कहना है हरिद्वार एसएसपी के निर्देश में समय-समय पर इसी तरह के निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कैंप पुलिस लाइन पुलिस कार्यालय व अन्य थानों में भी आयोजित किए जाएंगे जिससे कि पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के साथ-साथ अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ का भी ध्यान रख सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours