हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के प्रसिद्ध भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा ने कड़क सर्दी को देखते जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किये। यह पहला अवसर नही जब भारत सेवाश्रम संघ की ओर से गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किये हो। अब तक इस संस्था की ओर से पथरी क्षेत्र से अम्बुवाला, सुकरासा जैसे कई गांव के गरीबो को नर सेवा नारायण सेवा के रूप में हाल ही मे 15 हजार कम्बल और अभी 5 हजार लोगों को गर्म जैकेट बांटी। गर्म कपड़े बांट चुके हैं। इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद, भारत सेवाश्रम संघ से महासचिव स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने कहा कि हमारी संस्था पिछले 100 साल से भी ज्यादा समय से बाढ़, भूकम्प आपदा जैसे समय मे देश की सेवा करती आई हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भगवान की संतान हैं हमे देश से छुवाछुत को हटाना है। यह पूरा विश्व कुटुंब परिवार है। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भारत सेवाश्रम अध्यात्म के अतिरिक्त शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जननी जमभूमि के बारे में कहा कि इस संस्था की ओर से देश हित मे जेल भी गए। कोषाध्यक्ष स्वामी गिरिशानन्द महाराज, सह-सचिव भास्करानंद महाराज, दिल्ली ब्रांच से सचिव स्वामी आत्मज्ञानंद महाराज, जम्मू ब्रांच से सचिव स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, और हरिद्वार ब्रांच से सचिव वेदांतानंद महाराज उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours