हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। आज ब्रह्मपुरी रावली महदूद में अलौकिक व्यापार मंडल की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों के खिलाफ मकर संक्रांति पर किए गए मुकदमों के बारे में चर्चा हुई सभी ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि व्यापारियों के खिलाफ जो मुकदमे हुए हैं जिसमें हमारे व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार कोमल सिंह का नाम भी सम्मिलित है यह व्यापारी नेताओं और सदस्यो का उत्पीड़न है यदि यह मुक़दमे वापस नहीं लिए जाते तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा इसलिए हमारी मांग है, व्यापारियों के खिलाफ किए गए मुकदमे बिना शर्त वापस हो नहीं तो व्यापार मंडल सामूहिक धरना व प्रदर्शन भी शुरु कर सकता है मीटिंग में उपस्थित व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ संजय कुमार पाल ने कहा कि व्यापारियों ने कोई गलत कार्य नहीं किया था सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा कर के एक एक तरह से व्यापारियों की आवाज दबाने की कोशिश की है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कोषाध्यक्ष चौधरी बॉबी तरार ने इसे लोकतंत्र की हत्या और उकसाने वाली कार्रवाई बताया प्रेम सिंह चौहान ने अपने संबोधन में सभी व्यापारियों को एकजुट होकर इस लड़ाई में सहयोग देने व व्यापारिक लड़ाई का समर्थन करने का आह्वान किया। मीटिंग में उपस्थित प्रमोद ठाकुर मोनू पकोड़े वाले, आशीष पाल, प्रदीप पाल, पंकज चौहान चौहान प्रो स्टोर,संजय गुप्ता,सरदार जोगेंद्र सिंह, नीरज कुमार,चमन लाल, चौ मामचंद, जयवीर,दीपचंद अभि इलेक्ट्रॉनिक्स, मनोज कुमार पाल, ब्रज भूषण गुप्ता लक्ष्मी हार्डवेयर, नरेश चौहान चौहान ढाबा,सोनू किराना, सोनू मनी ट्रांसफर, हरपाल कश्यप, गौरव सैनी, शिवांशु बंसल, दीपक कौशिक  कन्हैया लाल, मनोज टेलर  आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours