हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के इक्कड़ खुर्द के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नाज़िम ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के इकड़ खुर्द के कारी मोहम्मद वसीम को ब्लॉक सचिव बहादराबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं कारी मोहम्मद वसीम ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की मज़बूती के लिए इमानदारी, निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के कदम से कदम मिलाकर देश की उन्नति के लिए कार्य और हर समाज के व्यक्ति की समस्या को अपनी समस्या समझ कर उनका समाधान करूंगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नय्यर काज़मी के तत्वधान में प्रदेश और जनपद में नए सदस्य जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नाज़िम, ब्लॉक महासचिव मौलाना मोहम्मद सलमान, बहादराबाद आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours