हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) रूड़की। स्टेशन पर कृषि बिल वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों की एक पंचायत में भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सोमदत्त शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किया गया, काला कानून तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। वहीं किसानों के गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तय किया जाए। उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश का दर्जा मिला है, इसलिए किसानों को बिजली फ्री देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी सुरेश पाल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन खबर 23 जनवरी को दिल्ली जाकर किसान आंदोलन में भागीदारी करेगी और जब तक यह काला कानून वापस नहीं होता तब तक आंदोलन पूरे देश में लगातार जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष विकास बालियान ने कहा आज किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार मौन है और रोज नए नए कानून लागू कर तानाशाही पर उतारू है उन्होंने कहा कि सरकार की इस तानाशाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राव मोहसिन, प्रदेश उपाध्यक्ष रईस मलिक, जिला उपाध्यक्ष चौधरी सतपाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष पारित कुमार, तहसील अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, अजय राणा, राहुल, राव सलीम, हाजी सलीम, अरुण शर्मा, रमेश चौहान, संदीप चौहान, चमन सिंह भगवान सिंह राठौर, राजीव मलिक व नरेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours