हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती वस्तु वितरण करके मनाई गई। सप्तसरोवर मार्ग स्थित एक आश्रम में पढ़ने वाले नेत्रहीन बच्चों को संस्था की ओर से गर्म कपड़े बांटे गए। ट्रस्ट के सचिव राजा बाबू तोमर व उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा के अनुसार स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर ही सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा जा सकता है जिससे भारत को फिरसे विश्वगुरु बनाया जाना संभव होगा। सहसचिव यश लालवानी ने अपने संबोधन में कहा कि विवेकानंद जी के अनुसार वेद समझने से पहले वेदना समझना आवश्यक है। जिससे वसुधैव कुटुम्भकम का नारा सिद्ध होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को गर्म कपड़े बाटें गए जिसके लिए समाज के विभिन्न पत्रकारों, अधिवक्ता वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्दे के पीछे रहकर अपना अमूल्य सहयोग दिया। जिसके लिए संस्था ने कार्यक्रम के श्रेय विभिन्न वर्गों को समर्पित किया है। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा नेहा मिश्रा, संरक्षक युगल किशोर पाठक, दीपक, प्रसिद्ध रचनाकार दीन दयाल दीक्षित, अमित सैनी आदित्य, राजू अरोड़ा, हिमांशु वर्मा, मनोज निषाद सहित वैभव अरोड़ा उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours