हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज 2021 को सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 रानीपुर भेल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिनांक 7 जनवरी से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा सप्ताह मना रहा है। जिसमें स्वाध्याय मंडल ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। आज इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वह विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता ऋतांशु कंडारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (अ०भ ०व०प) मुख्य अतिथि पदम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक व विशिष्ट अतिथि गगन पहावा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ऋतांशु कंडारी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय बताते हुए कहा कि स्वामी केवल शिकागो अधिवेशन में वक्तव्य के लिए ही नहीं जाने जाते अपितु उनका पूरा जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है व अनुकरणीय है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए ऐसे महान चरित्रवान व युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के बारे में अधिक से अधिक अध्ययन पर विशेष बल दिया ताकि आज के युवा में स्वामी जी जैसे गुणों का विकास हो। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक पदम ने वर्तमान चुनौतियों में युवा को उसी प्रकार के धैर्य सामर्थ्य व विवेक का परिचय देने का विचार दिया जैसा कि स्वामी जी ने अपने जीवन में उदाहरण दिया है उन्होंने कहा कि चरित्र ही युवा का परम भूषण वह सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गगन पहावा जी ने कहा इस तरह के आयोजनों से देश की युवा पीढ़ी में छिपी हुई प्रतिभाएं निखरती हैं और इस तरह के आयोजन अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश सह मंत्री मोहित चौहान ने भी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन किया। डॉक्टर नवीन पंत ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। विभाग संयोजिका निवेदिता ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया व अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला संयोजक राहुल चौधरी, नगर अध्यक्ष जगराम मीणा, जिला संयोजिका साक्षी, नगर संगठन मंत्री ईशा बदलवाल,नगर उपाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष डॉ हिमांशु गुप्ता, नगर मंत्री अमन कुशवाहा, प्रदेश शोध प्रमुख चर्चित बालियान, राहुल शर्मा, आशीष पोखरियाल, मोहित जोशी, भानु प्रताप, पुलकित, शैलेश व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता में निधि चौहान ने प्रथम और छाया सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में क्रमशः अर्पित सैनी अविनाश भाटिया अंकुर प्रसाद ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप में क्रमशः गार्गी धीमान शुभांगी चौहान परिधि शर्मा ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours