हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। प्रतिष्ठित चैनल एवं पत्रिका ट्रू मीडिया के तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस के मौके पर पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश वर्मा के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन ट्रू मीडिया स्टूडियो में किया गया। इस साहित्यिक अनुष्ठान की अध्यक्षता रेखा अस्थाना ने की। विशिष्ट अतिथि आचार्य देवेंद्र आर्य, ठाकुर कमल सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में कवयित्री बबलू सिन्हा ने किया। इस आयोजन में जवाहर लाल प्रजापति, महेश वर्मा, अभिनेता जीतेंद्र ओरगन्त, डॉ. इंद्रा कुमार शर्मा, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ अवधेश तिवारी भावुक, संजीव सक्सेना विकल, गोपाल गुप्ता गोपाल, विष्णु दत्त शर्मा, अशोक कुमार, संदीप बंसल, रीता जयहिंद, दीपक प्रधान, शशिकिरण, अनुपमा पांडे, भूपेंद्र राघव, पारो चौधरी, प्रेम सागर प्रेम, लक्ष्मी सोनी ने सभी को अपनी रचनाओं से भावविभोर कर दिया। इस मौके पर ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी अतिथियों को पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए हुए कवि एवं कवयियों को पुष्टाहार पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रू मीडिया के संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours