हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत  सिंह चौहान के आदेशानुसार, विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक चमोली, कर्णप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब, चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना गोपेश्वर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर  कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त विपिन पाल पुत्र रामचंद्र पाल निवासी शिव विहार कॉलोनी सेवलाकंला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 20 ग्राम स्मेक बरामद की गई हैं। इस सम्बन्ध में उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोपेश्वर में  मु०अ०सं०- 02/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गयी है, उक्त अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है। पुलिस टीम में उ०नि० राजनारायण व्यास थाना गोपेश्वर, उ०नि०कुलदीप कांडपाल एस०ओ०जी० चमोली, कॉन्स० किशन नेगी, कॉन्स० कैलाश डिमरी थाना गोपेश्वर, कॉन्स० अनिल, कॉन्स० मनोज एस०ओ०जी० चमोली मोजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours