हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। 25 करोड रुपए की लागत से हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिव्य प्रेम सेवा मिशन मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहा है। आज हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संचालक डॉक्टर कृष्ण गोपाल, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, सुप्रसिद्ध कथावाचक कौशल महाराज और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने संयुक्त रुप से इस मेडिकल कॉलेज की नींव रखी। मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे। 25 बीघा क्षेत्र में यह कॉलेज बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष भाई आशीष के संयोजन में यह मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सवा लाख रुपए का चेक अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता दिनेश को भेंट किया गया। कार्यक्रम में कई संतों महंतों ने भाग लिया, और मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आर्थिक सहयोग करने वाले दानदाताओं को भी शॉल उड़ाकर और गंगाजली भेंट कर सम्मानित किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours