हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड के इतिहास के पन्नों में पहली बार एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जहां हरिद्वार के गांव दौलतपुर की बेटी सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की 1 दिन की मुख्यमंत्री बनाई जाएगी। यह अवसर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा दिया गया है। बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2021 को 1 दिन की मुख्यमंत्री बनाई जाएंगी। बतौर मुख्यमंत्री की भूमिका में दृष्टि उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेगी। साथ ही विभागों के अधिकारी योजनाओं पर पांच 5 मिनट का प्रेजेंटेशन देंगे। आपको यह भी बता दें कि 1 दिन की सीएम सृष्टि गोस्वामी को 2018 में बाल विधान सभा संगठन में बाल विधायक भी चुना गया था। सृष्टि गोस्वामी के पिता प्रवीण पूरी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज उनका सर फक्र से ऊंचा हो गया है।1 दिन का मुख्यमंत्री बनने का जो अवसर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया है उसका हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं। वही सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी ने बताया कि जो मुकाम उसने हासिल किया है उससे एक संदेश देश के हर माता-पिता को मिलेगा। कि बेटियों को कभी आगे बढ़ने से रोकना नहीं चाहिए। क्योंकि जितना हक बेटों का है उतना ही बेटियों का भी है। बेटी को बेटों की समान देखना चाहिए। क्योंकि बेटों की तरह बेटी भी हर वह मुकाम हासिल कर सकती है जो एक बेटा कर सकता है। वहीं रानीपुर विधायकक्ष आदेश चौहान ने सृष्टि गोस्वामी को बधाई दी और कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के शक्तिकरण को लेकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि बेटी सृष्टि ने हमारे जनपद हरिद्वार का नाम रोशन किया हैं और हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। और सृष्टि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए 1 दिन की बनने वाली मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी को बधाई दी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours