हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता अभियान में सम्बंधित अधिकारीयो की अरुचि के कारण गांव में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान अब दम तौड़ने पर है। हालाकि ग्राम प्रधानों को घर घर से कूड़ा उठाने के लिये मिनी ट्रेक्टर ट्रॉली भी उपलब्ध कराई गई। ऐसी भी कई ग्राम सभाय सुनने में आई है जिन्होंने उस मिनी ट्रेक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल करने में रुचि नही ली। लेकिन ब्लॉक बहादराबाद के जिन ग्राम प्रधानों ने अपनी ग्राम सभा को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया अब वो खुद को अकेला पाकर निराश देखे जा रहे हैं। खुले में कूड़ा डालने पर रोक लगाने घर घर से कूड़ा उठाने के लिये जो दैनिक खर्च होता था वो ख़र्च गांववालो ने  देना बंद कर दिया था। उसके बावजूद फेरुपुर, शाहपुर, पथरी क्षेत्र से आदर्श नगर और कटारपुर गांव के प्रधानों ने अपने निजी खर्च पर स्वच्छता अभियान जारी रखा। उन्हें जिला प्रशासन और राज्य सरकार से अपेक्षा है कि वो देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को जारी रखने में ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुनकर उसका किसी संस्था या अन्य माध्यमों से हल निकाले। ताकि गांव होगा स्वच्छ तो तभी गांववाले भी स्वस्थ होंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours