हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। निसंदेह सीपीयू हरिद्वार में आम जनता के हित मे लगातार अपने स्तर पर अच्छा प्रयास कर रही है। जिसके अंतर्गत रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक पर रेट्रो सायलेंसर (पटाखे छोड़ने वाली बाइक) को पकड़कर उसकी बाइक सीज की। गांव हो या शहर हर जगह आम जनता बच्चे, बूढ़े, महिलाएं इन पटाखे छोड़ने वाली बाइको से अत्यधिक पीडित है। इन्हें चलाने वाले समाज के गैर जिम्मेदार इंसान अपने शौक के लिये आम जनता की असुविधा को भी समझना जरूरी नही समझती है। ऐसे बाइक के खिलाफ राज्य सरकार और हाई कोर्ट से भी सख्ती से निपटने के आदेश है। मगर उसके बावजूद ऐसे बाइक के स्वामी पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेलते हैं। ऐसी बाइक वाले पुलिस या सीपीयू को देखकर पतली गलियों से बच जाती है। पुलिस को जनसहयोग से ऐसे पटाखे छोड़ने वाली बाइक के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ने की जरूरत है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours