हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक से चोरी किये हुऐ 2 हजार रुपए भी बरामद किए है बता दे कि बीती दस जनवरी को खेड़ी खुर्द निवासी रियासत ने  लक्सर कोतवाली पर तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि गांव का ही इसरार उनकी दुकान से 2 हजार रुपये चोरी कर ले गया हैं जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours