हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। आज प्रेम नगर घाट पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट रजि के हरिद्वार जिला अध्यक्ष मिंटू सिंह बर्मन के नेतृत्व में मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं ने जमालपुर फाटक के पास मारे गए रेल हादसे में हमारे होनार युवा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नारंग ने कहां रेलवे की लापरवाही के कारण होनार युवाओं की मृत्यु हुई है, राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 2 लाख की मुआवजा राशि देना पर्याप्त नहीं है, हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें मानव अधिकार मांग करता है, जल्द से जल्द ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाए। मानव अधिकार हरिद्वार जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह डबल लाइन होने के कारण जाम की बहुत ज्यादा गंभीर स्थिति बनी रहती है। जिससे कोई भविष्य में दोबारा हादसा ना हो मानव अधिकार मांग करता है, जमालपुर फाटक पर अंडर पास बनाया जाए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी ने कहा जल्द ही अंडरपास के लिए उच्च अधिकारियों से मानव अधिकार की टीम कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की जाएगी। श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजू नारंग, मिंटू सिंह, बर्मन, अंकुर बागड़ी, अमरदीप चौहान, राजेंद्र ठाकुर, मुजम्मिल अंसारी, तनुज शर्मा, अर्जुन सिंह, भंडारी व मोहन जोशी आदि लोग उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours