हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार की ख्याति उत्तराखंड से बाहर अन्य राज्यो में भी फैल रही हैं। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी उनके प्रशंसकों में वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली से 'पोलिस के आवाज' के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन सिंह ने उनके कार्यालय में जाकर उनसे श्रस्टाचार मुलाकात की। गगन सिंह का कहना है कि वो पिछले काफी समय से अशोक कुमार की कार्यशैली उनका पुलिस विभाग के प्रति समर्पण के काफी बड़े प्रशंसक हैं। कोरोना काल मे जिस प्रकार से अशोक कुमार के दिशा निर्देशों में उत्तराखंड पुलिस ने जनता की कोरोना से रक्षा की वह तारीफे काबिल रही। जबकि जनता की रक्षा करते करते कई पुलिसकर्मी ही नही अपितु बड़े बड़े पुलिस अधिकारी जिसमे हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस जज्बे जिसमे खुद की परवाह किये बिना उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना काल मे भूखों को भोजन कराया उसे भी कभी नही भुलाया जा सकता। गगन सिंह ने कहा कि ऐसी उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार को उन्होंने और उनके साथीयो ने  'कोरोना योद्धा' के प्रमाण पत्र से सम्मानित करके स्वयं को भी गौरवांवित अनुभव किया। इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली से पंकज कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours