हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) पथरी। हरिद्वार जिले की थाना पथरी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब व नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के तहत चलाए गए अभियान में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब पर छापेमारी कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। वहीं थाना पत्री पुलिस का कहना है हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक लक्सर के कुशल निर्देशन में अवैध कच्ची शराब व नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया उसी क्रम में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त सोनू पुत्र तेलूराम निवासी भोवापुर थाना पथरी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours