हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लाभा की हुई हत्या की जांच सी०बी सी०आई०डी० से कराने और परिवार में एक सदस्य को नौकरी व 50 हजार की सहायता दिलाए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनके द्वारा अवगत कराया गया है पंकज लाभा अनुसूचित जाति से आरटीआई कार्यकर्ता थे और उन्होंने छात्रवृत्ति घोटाले के विरुद्ध अभियान चला रखा था इसी साजिश के तहत उनकी मृत्यु हुई है। जिसके चलते उनका परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल से पंकज लाभा के परिवार को 50 लाख की सहायता परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पंकज लांबा के केस की जांच सीबी सी०आई०डी० से कराने की मांग की ताकि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours