हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने रानीपुर में आयोजित एक बैठक में कहा कि ज्वालापुर सहित रानीपुर विधानसभा के अन्य सभी गांंव शहरों को कुंंभ क्षेत्र में शामिल किया जाना चाहिए और जो लोग ये बोल रहे है कि ज्वालापुर कुंंभ में शामिल है वो उसका नोटिफ़िकेशन दिखा दें। जनता को गुमराह किया जा रहा है सरकार की चापलूसी में जनता के साथ सोतेला व्यवहार किया जा रहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि ज्वालापुर हरिद्वार की सीमा से लगता हुआ है फिर भी कुंंम क्षेत्र में शामिल नही है और देवप्रयाग सैंकड़ों किलोमीटर दूर होते हुए भी कुंंभ क्षेत्र में शामिल किया गया है। चौधरी मे कहा कि हमारे यहांं के जनप्रतिनिधि को ये आवाज़ उठानी चाहिए और जो लोग ये भ्रम फैला रहे है कि ज्वालापुर कुंंभ में शामिल है वो इसका नोटिफ़िकेशन का आदेश देखा दे। चौधरी ने कहांं पुरी रानीपुर विधानसभा क्षेत्र को कुंंभ में शामिल किया। जिससे यहांं का विकास हो सकें। क्योंकि विकास में यह पुरा क्षेत्र छूटा हुआ है। आज हरिद्वार में कुंंभ के लिए बहुत पैसा आया है पर उसका लाभ ज्वालापुर को या आस पास को नहीं हो पा रहा है। बैठक में मुख्यरूप से अरविन्द चौधरी, जगदीप भारद्वाज, संदीप गर्ग, पवन त्यागी, संजीव कुमार, विजय धीमान, सुरेश मखीजा व उपेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours