हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। जय भवानी क्षत्रिय समाज संगठन की सभा का आयोजन निर्भय फार्म हाउस फेरुपुर मे किया गया। इसका आयोजन अम्बूवाला, अजितपुर एवं फेरुपुर  ग्राम के क्षत्रिय समाज द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ नागरिक श्याम सुंदर चौहान एवं संगठन अध्यक्ष लोकेश चौहान द्वारा की गयी। सभा का शुभारंभ श्याम सुंदर चौहान, लोकेश चौहान, विपिन चौहान व नरेश चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए क्षत्रिय समाज के अनेको वक्ताओ ने समाज को संगठित करने के लिए अपने वक्तव्य रखे। मंच का संचालन करते हुए अवधेश चौहान उप प्रधान अजितपुर ने किया। उन्होंने क्षत्रिय समाज के इतिहास को याद दिलाते हुए युवाओ मे जोश एवं उत्साहवर्धन भरते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प कराया। साथ ही संचालन मे साथ निभाते हुए अम्बुवाला से पीयूष चौहान ने संगठन के उद्देश्य एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए सभी युवाओ को एक साथ कंधे से कंधा  मिलाकर साथ चलने की आवाह्न किया। सभा मे उपस्थित बहदराबाद से आये विपिन चौहान ने बताया कि क्षत्रियों को किस प्रकार सामाजिक कार्यो मे सहयोग कर के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा मे आगे बढाने पर जोर दिया। सभा मे सचिन चौहान, प्रियंक चौहान, राजीव चौहान, संजीव चौहान, सन्नी चौहान, ऋतु राज चौहान, बसंत चौहान, सचिन चौहान, भानू प्रताप चौहान, अक्षय चौहान, मा. विनोद चौहान, मा. अजीत चौहान, मा. अंकित चौहान, विशाल चौहान, पीयूष चौहान अजितपुर, सोनू चौहान, अंकुश चौहान, अंशुल् चौहान, विवेक चौहान, रोहित चौहान प्रधुमन चौहान, अजय चौहान सेक्रेटरी, पंकज चौहान, नितीश चौहान, रोबिन चौहान आदि की उपस्थिति ने सभा की गरिमा बढ़ाई। सभा का समापन विशाल चौहान द्वारा सभी क्षत्रियों का आभार प्रकट कर के किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours