हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज एक बार फिर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर गुस्साए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रुड़की लक्सर सड़क का निर्माण ना होने के चलते लक्सर रुड़की तिराहे से लेकर शुगर मिल गेट तक भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका दहन किया, और जमकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने लक्सर रुड़की तिराहे पर  तिरंगा झंडा फैराया मौके पर पहुंचे लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा को उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति नाम के ज्ञापन सौंपा। वही कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा भाजपा कि मोदी सरकार बहरी और अन्धी हो चुकी है ना तो भाजपा के विधायक ना ही सांसद और ना ही मुख्यमंत्री को लक्सर रुड़की मार्ग दिखाई दे रहा है, और ना ही जो लगातार इस सड़क पर दुर्घटनाओं में लोगों के घर उजड़ रहे हैं वो दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 जनवरी तक लक्सर रुड़की रोड का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो सडक पर ही वह आत्मदाह करेंगे। बरहाल अब देखना होगा की क्या 31 जनवरी तक लक्सर रुड़की रोड का निर्माण शुरू हो पाएगा या नहीं या कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं को लक्सर रुड़की मार्ग पर आत्मदाह करना पड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours