हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा- एस.सी, एस.टी, अल्पसंख्यक संयुक्त संगठन उत्तराखंड के तरफ से मिटींग का आयोजन किया गया। इस मिटींग की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह पाल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ओबीसी महासभा- रामबचन राम राजभर द्वारा की गई। मिटींग की शुरुआत किसानों के आंदोलन के दौरान शहिद हुवे किसानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि देते हुए हुई। मिटींग में पुराने वर्ष को अलविदा और नव वर्ष का स्वागत करते हुए सामाजिक आजादी का संकल्प लिया गया। रामबचन राजभर ने बताया कि फरवरी में होने वाली गणना में ओबीसी का कालम बनवाकर ओबीसी का जातिगत जनगणना कराया जायेगा। वरना जनगणना का ओबीसी समाज पुरे देश में बहिष्कार का आंदोलन चलायेंगे। अधिकांश वक्ताओं ने मुख्यतः ओबीसी समाज के उपर अपने अलग अलग विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर ने कहा कि उत्तराखण्ड में जो अन्य जाति के नकली ओबीसी बनकर असली ओबीसी का हक अधिकार छिनकर लाभ ले रहे हैं, उसके लिए ओबीसी संघटन एक जुट होकर सडक से लेकर विधानसभा तक न्याय के लिए लडाई लडी जायेगी। विजय सिंह पाल ने कहा कि वंचित समाज को अपने हक अधिकार के लिए एक जुट होने की जरूरत है। इस संगठन के जरिये पुरे देश में अलग से राजनैतिक पार्टी खडी़ होगी जो अपना विधायक व सांसद को चुनकर सत्ता तक पहुंचाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर सामाजिक आजादी की लड़ाई अभी नहीं तो कभी नहीं के आधार पर वीडियो भी बनाया गया। इस अवसर पर संगठन के एससी, एसटी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह, राष्ट्रीय कारणीं के सदस्य संदीप कुमार सिंघानिया, कश्यप समाज से देवराज, गजेंद्र, भगवान, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा- एससी एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों रणवीर सिंह, रामलाल, गुमान लाल, गुड्डी देवी वैरवान, अनिता राणा, अमिर सत्यार्थी, नरेन्द्र सिंह आदि संगठन के सदस्य तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours