हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अमित नेगी) श्रीनगर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी द्वारा नागेन्द्र इ कालेज बजीरा के प्रधानाचार्य शिवसिंह रावत को कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ जनपद रुद्रप्रयाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा है कि प्रधानाचार्य रावत को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस जनपद की दोनों विधानसभा सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से विजय हासिल करने में सफल होगी। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री ले. ज.टीपीएस रावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भण्डारी, मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भंडारी, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार, ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार, कनिष्ठ उपप्रमुख जखोली कविंद्र सिंधवाल,प्रदेश सचिव दीपा आर्य,प्रदेश सचिव रजनी रावत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल, पूर्व प्रदेश सचिव रघुवीर राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरपाल रावत, राजीव गांंधी पंचायत राज संघठन के जिलाध्यक्ष अजय पुंडीर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल,श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलवीर नेगी, कांंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जखोली सुरेंद्र सकलानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शर्मा लाल, एंटक जिलाध्यक्ष राजेश थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शान्ति भट्ट,महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश्वरी नेगी, क्षेपंस मयाली आशीष नेगी, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष कपिल राणा, पूर्व प्रधान त्रिलोक रौतेला, नरेंद्र सिंह चौहान आदि ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours