हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक   के निर्देश पर इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु हरिद्वार के थाना कनखल की पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्यवाही में जनपद हरिद्वार के थाना कनखल में पंजीकृत डकैती के मुकदमा अपराध संख्या 372 /2018 धारा 395, 412 भा.द.वि. में विगत 2 वर्षों से फरार चल रहे ₹2500 के इनामी अपराधी को बीती रात गिरफ्तार किया गया है ।

बता दें कि दो साल पहले  15/16 सितंबर की रात हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र अंतर्गत रुद्र विहार कॉलोनी जमालपुर मे विकास कुमार के घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा घुसकर उन्हें तथा परिजनों के साथ मारपीट तथा हथियारों के बल पर उनको डरा धमका कर बंधक बनाकर घर में रखी समस्त ज्वेलरी ,नकदी एवं बैग में रखे कागजात लूटकर डकैती डाली गई थी। मामले में की गई जांच से इस घटना में 8 अपराधियों का  संलिप्त होना आया। जिसमें से तीन अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।शेष अभियुक्तों के फरार होने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा नगद पुरस्कार घोषित किया गया है। ।गिरफ्तार अपराधी आजाद पुत्र नाथू भी फरार चल रहा था। एसटीएफ के उप निरीक्षक उमेश कुमार एवं कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा अभियुक्त के संबन्ध में लगातार प्रयास करते हुए ज़रूरी जानकारी को इखट्टा किया गया । जिसके आधार पर  जनपद हरिद्वार के थाना कनखल पुलिस एवं एसटीएफ की टीम द्वारा कल रात रुपए ढाई हजार के इनामी अभियुक्त को इस्लामनगर थाना भोजपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार हुए अपराधियों में

आजाद पुत्र नाथू निवासी जाफरपुर, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश हाल निवासी अहमदपुर थाना भोजपुर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। पूछताछ में गिरफ्तार हुए आजाद द्वारा बताया गया कि दो साल पहले 15/16 सितंबर को हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में की गई डकैती की वारदात में वह अपने अन्य साथियों के साथ संलिप्त था, बताया कि किसी साथी के गिरफ्तार होने पर अन्य साथी सूचना पाते ही अपने डेरे एवं पुराने मोबाइल नंबर बदलते रहते हैं जिससे कि वह पुलिस की गिरफ्त में ना आ सके। गिरफ्तारी करने में सफल हुई पुलिस टीम एसटीएफ में उप निरीक्षक उमेश कुमार,कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल अनूप भाटी, कांस्टेबल कैलाश नयाल के साथ टीम हरिद्वार से उपनिरीक्षक लाल सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह थाना कनखल रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours