हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण महामारी ने अपना कहर बरपा रखा है और सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों की गाइडलाइन जारी की गई है। वही बुक्कनपुर गांव में राशन डीलर की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ रही है, बावजूद इसके प्रशासन मौन बना बैठा है। आपको बता दें हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के बुक्कनपुर मे राशन डीलर की दुकान पर राशन ले रहे ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं, आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं किस तरह लाइनों में लगे हुए ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है की, राशन वितरित कर रहे हैं। राशन डीलर खुद भी बिना मार्क्स के ही नजर आए। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं यहा राशन डीलर और लक्सर तहसील प्रशासन कोरोना संक्रमण के प्रति कितना सतर्क है। क्या ऐसे राशन डीलरों के खिलाफ लक्सर तहसील प्रशासन करेगा कोई ठोस कार्रवाई जो राशन वितरित करते समय नहीं करा रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, क्या ऐसे राशन डीलरों की दुकानों पर हो पायेगा कोविड-19 के नियमों का पालन, या यू ही होता रहेगा ग्रामीणों के जीवन से खिलवाड़ यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours