हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा चौक बाजार मंडल रानीपुर के द्वारा ऋषिकुल में कुकृत्य जघन्य अपराध का शिकार हुई लड़की को श्रद्धांजलि दी गयी। मण्डल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि ने कहा कि जिस प्रकार उस बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार कर उसकी हत्या की गई उसके लिये अपराधियों को जितनी भी बड़ी सजा दी जाय कम होगी। श्रद्धांजलि देने आये महिलाओं और पुरुषों ने हुई बालिका की आत्मा को शांति हेतु दीपदान किया गया। भले ही अपराधी पुलिस से आंख मिचौली खेलने के बाद सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की कि सरकार कानून में संसोधन करके ऐसा कानून बनाये कि देश के किसी भी राज्य जनपद में अब और किसी बेटी, बहन, नारी के साथ कोई सपने में भी ऐसा दुस्साहस न कर सके। सभी ने सरकार से इस कुकृत्य के जघन्य अपराधियों को फांसी देने की मांग की। इस श्रद्धांजलि में मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, महामंत्री आलोक चौहान, प्रिंस लोहाट, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोष सैनी, सरिता सिंह, रजनी वर्मा, नीतू कश्यप, सुनीता उपाध्याय, सुनीता सैनी, सुरेंद्र पाल, विनय श्रोत्रिय, मनोज शर्मा, भगत सिंह, हिमांशु वर्मा, अभिनव चौहान, वरूण वशिष्ठ, सुनील कुमार, आकाश व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours