हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ऋषिकुल कॉलोनी में हुई 11 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर देर शाम ऋषि कुल तिराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की। और दोषियों को पकड़कर फांसी की सजा जल्द से जल्द दी जाने की मांग की हैं। और इस विषय को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को 24 घंटे के भीतर दोषियों को पकड़कर फांसी की सजा देने का ज्ञापन सौंपा l विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु पंडित ने कहा कि ऐसे जघन्य घटना से पूरे हरिद्वार की आंख नम है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने एवं उन्हें फांसी दिलाने के लिए जिला प्रशासन से मांग करती है। अगर ऐसा नही हुआ तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें। प्रदेश सह मंत्री मोहित चौहान ने कहा कि इस घटना से पूरे हरिद्वार के अंदर आक्रोश है, विद्यार्थी परिषद पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन से मांग करता है जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि ऐसी घटना का हरिद्वार में होना बहुत ही चिंता का विषय है, धर्म नगरी में ऐसी घटना का होना माताओं बहनों की सुरक्षा के लिए के लिए ठीक नहीं है। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं, आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो। विभाग संगठन मंत्री राहुल सारस्वत ने कहा कि हम जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं, अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़कर फांसी की सजा नहीं दी गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने कहा कि ऐसे संकट के काल में मासूम बच्ची के परिवार के साथ विद्यार्थी परिषद खड़ा है। इस दौरान डॉ. आनंद, नगर मंत्री अमन कुशवाहा, नगर संगठन मंत्री ईशा बदलवाल, साक्षी सिंह, पुलकित राजा, पवनेश रावत, मोहित जोशी, शैलेश त्रिपाठी, संचित चौहान, नगर मंत्री बहादराबाद अमन चौहान, तुषार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours