हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर को 20 दिसम्बर वादी मुकदमा जगरोशन देवी पत्नी राजकुमार निवासी शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ने थाने पर आकर अपनी मच्छर जाली लोहा बनाने की लगभग एक माह से बंद कंपनी F-29 औद्योगिक क्षेत्र रानीपुर हरिद्वार से चोरों द्वारा लोहे का सामान व मशीनरी के भारी पार्ट्स चोरी होने के सम्बन्ध में मु०अ०सं० 402/20 धारा 380 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसके संबंध में उच अधिकारियों द्वारा त्वरित चोरी की घटना का अनावरण करने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए थे, चोरी के माल मुल्जिमान की तलाश करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा मुख्बिर की सूचना पर एक व्यक्ति शुभम सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द रानीपुर हरिद्वार को चोरी के दो चैनल, गाटर बेचने के लिए ले जाते हुए गिरफ्तार किया। जिसको थाना हाजा पर लाकर विस्तृत पूछताछ करने के उपरांत अभियुक्त शुभम सैनी पुत्र सतीश सैनी निवास जमालपुर खुर्द रानीपुर हरिद्वार ने विस्तृत पूछताछ में बताया कि मेरे द्वारा 19 दिसम्बर को अपने दो अन्य साथी संजय पुत्र चंदन एवं शाहरुख पुत्र शराफत निवासीगण जमालपुर खुर्द रानीपुर हरिद्वार के साथ मिलकर एक बंद कंपनी में चोरी की गई थी, जिसका सामान हमने जाकिर मलिक नाम के कबाड़ी को बेचा है, अब अभी तो शुभम उपरोक्त की निशादेही पर कबाड़ी जाकिर मलिक के मकान, गोदाम पर दबिश दी गई, तो जाली बनाने की कंपनी में किए गए चोरी के सामान को गोदाम से बरामद किया गया, शुभम उपरोक्त को जुर्म धारा 380/411 आई०पी०सी व कबाड़ी जाकिर मलिक पुत्र हाजी शरीफ उद्दीन निवासी अंबेडकर चौक ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार जोकि मूल निवासी मौहल्ला सराय तुलसी राम कस्बा जानसठ मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, को जुर्म धारा 411 आई०पी०सी मे गिरफ्तार किया फरार अभियुक्त गणों की तलाश की जा रही है, गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामदा माल का विवरण 10 लोहे के गाटर, 2 फ्रेम लोहे के L आकार, तीन बेलनाकार रोलर लोहे के जिनमें से लगभग एक क्विंटल से ज्यादा वजन है, 4 रोल लोहा जाली, एक लोहे का गेट बड़ा, एक लोहे का दरवाजा मय चौखट, बरामदा माल की कीमत लगभग ₹200000 है, गिरफ्तार अभियुक्तगण शुभम सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, जाकिर मलिक पुत्र हाजी शरीफ उद्दीन निवासी अंबेडकर चौक ब्रह्मपुरी सिडकुल थाना सिडकुल हरिद्वार मूल पता मौहल्ला सराय तुलसी राम कस्बा जानसठ मुजफ्फरनगर यू०पी० फरार अभियुक्तगण, संजय पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, शाहरुख पुत्र शराफत निवासी उपरोक्त पुलिस टीम का विवरण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी, उपनिरीक्षक प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी, कांस्टेबल भूपेंद्र कांस्टेबल संतराम।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours