हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के ऋषिकुल कॉलोनी में हुई 11 साल की नाबालिक मासूम बच्ची का बलात्कार कर हत्या करनेे वाले फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज ने ज्वालापुर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकुल में निवास करने वाली एक बालिका के साथ नृशंत घटित हुई इस के संदर्भ में कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें अभी अभियोग से संबंधित मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा उसी दिन तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। और दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के लिए निरंतर दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज श्रीमती नीरू गर्ग द्वारा अपने कुशल निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती कमलेश उपाध्याय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी की तलाश की गई। सभी संभावित ठिकानों में लगातार दबिश दी गई। मुकदमा उपरोक्त की घटना महिला संबंधित होने एवं जघन्य श्रेणी का होने के कारण आईपीएस स्तर के अधिकारी सुश्री विशाखा अशोक भदाणें द्वारा विवेचना की गई। जिसमें दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा स्थानीय स्तर व अंतर राज्य स्तर पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगभग 900 से ऊपर सीसीटीवी कैमरों की मदद से उत्तराखंड और अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आदि में टीमें भेजी गई। जिनके द्वारा संबंधित स्थानों के लगभग 350 होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में अभियुक्त के फोटो पंपलेट आदि वितरित कर गहनता से तलाश किया गया। और हरिद्वार पुलिस द्वारा ढाई सौ से ऊपर सी सी आर का अवलोकन और परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के रिश्तेदारों, पड़ोसी, परिचितों के विषय में जानकारी करते हुए लगभग 200 लोगों से गहनता से पूछताछ भी की गई। और अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा बाहरी जनपदों में टीमों को भेजकर तथा मुखबिर से सूचना संकलित करा कर अपने स्तर से निजी प्रयासों से सुराग लगाते हुए आरोपी को चिन्हित कर वहां पर पुलिस बल नियुक्त करके सधन चेकिंग कराई गई। जिसमें पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए आरोपी को सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वही अभियुक्त पर पुलिस महानिदेशक द्वारा पूर्व में इनामी राशि 20000 रुपय एवं उत्तराखंड शासन द्वारा 100000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभय प्रताप सिंह, (फैजाबाद से सुल्तानपुर और बस्ती टीम) उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, कांस्टेबल नूर आलम, कांस्टेबल बृजपाल, उप निरीक्षक अभिनव शर्मा थानाध्यक्ष खानपुर लखनऊ, उप निरीक्षक अंकुर शर्मा, उप निरीक्षक डिंपल, उपनिरीक्षक रींना रावत, कांस्टेबल राहुल, अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर फैजाबाद, उप निरीक्षक राजेंद्र रावत, कांस्टेबल अमित भट्ट, कांस्टेबल डीप गौर, कांस्टेबल बीरेश, कांस्टेबल रवि पंत, कांस्टेबल विनोद गुसाई, कांस्टेबल इमरान, कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल सुनील मलिक, प्रदीप चौहान प्रभारी सुल्तानपुर टीम सीयूजी रुड़की, कांस्टेबल नितिन, योगेश सिंह देव प्रभारी दिल्ली टीम निरीक्षक रानीपुर, उपनिरीक्षक विक्रम धामी, उप निरीक्षक प्रवीन रावत, कांस्टेबल आफताब, कांस्टेबल संतराम, उप निरीक्षक राजीव चौहान प्रभारी सीयूजी हरिद्वार गाजियाबाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विसलांस टीम, हेड कांस्टेबल सुंदरलाल, कांस्टेबल पदम कुमार, कांस्टेबल वसीम आलम, कांस्टेबल उमेश, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल विवेक, कांस्टेबल शशिकांत, कांस्टेबल संतराम, कांस्टेबल आफताब, सुश्री विशाखा अशोक भदाणें एएसपी सिटी स्थानीय स्तर टीम, सीओ बहादराबाद विजेंद्र डोभाल, सीओ सदर श्रीमती पूर्णिमा गर्ग, निरीक्षक परवीन सिंह कोश्यारी, निरीक्षक हरपाल सिंह, निरीक्षक रविंद्र शाह, निरीक्षक योगेश गुसाई, निरीक्षक संतोष कुमार, निरीक्षक राकेश, उप निरीक्षक रणवीर सिंह, उप निरीक्षक पवन डिमरी, उप निरीक्षक संजीत कंडारी, उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी, निरीक्षक शंकर सिंह स्थानीय स्तर सीसी टीवी टीम, उप निरीक्षक अमित भट्ट, उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, उप निरीक्षक लक्ष्मी मनोला, उप निरीक्षक संदीपा भंडारी, उप निरीक्षक खेमद्र गंगवार देहरादून टीम, कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल सुनील मलिक, निरीक्षक गोविंद कुमार, निरीक्षक कमल कुमार लुंठी, उप निरीक्षक सुखपाल मान, उप निरीक्षक संजीव थपलियाल, कांस्टेबल अजय राज, कांस्टेबल अजय नेगी, कांस्टेबल हरजिंदर, कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल उदय, कांस्टेबल नानक, कांस्टेबल कर्म, कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल अक्षय, कांस्टेबल हरीश मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours