हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ अंजलि सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उनमें कमजोरी होने या रक्त की कमी होने पर प्रोटीन युक्त भोजन करने की सलाह दी।
बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ भरत सेठी ने बताया कि शिविर में दिखाने आए बच्चों के पेट में कीड़े की शिकायत सामने आई। सामने आया कि बच्चों के अभिभावक उनके खाने पीने को लेकर गंभीर नहीं थे। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर उनके खान पान पर ध्यान रखने को परामर्श दिया।
एमडी मेडिसिन डाॅ अखिलेश सिंह चैहान ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी एक दूसरे से फैलती है। कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी के साथ एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा उपयोग किए सामान को बिना साफ कराए उपयोग न करें। उन्होंने कपड़े, बिस्तर भी अलग-अलग रखने को सलाह दी। होम्योपैथी के विशेषज्ञ डाॅ पवन सिंह ने लोगों को कोरोना से बचाव और इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए दवा वितरित की। उन्होंने लोगों को खान पान में सावधानी बरतने को सलाह दी। शिविर में फिजिशियन डाॅ आशुतोष, अस्पताल के निदेशक पीके धवन, जुबैर, अविनाश, नेहा, अमित आदि का सहयोग रहा। शिविर में इनका रहा सहयोग विश्वास सक्सेना, ठाकुर विक्रम सिंह नाचीज, मोतीराम गिरि, सचिन अरोड़ा, राजीव राय, श्रीराम गुप्ता, विजय, जय कुमार, रणजीत गौतम, शिवम, सोनू आदि ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours