हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। गढ़वाल मंडल की पहली महिला डीआईजी नीरू गर्ग ने अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए श्रीनगर पहुँचने पर श्रीनगर के व्यापारियों और  स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि शहर की आम जनता को किसी भी प्रकार की सामस्या नहीं आने दी जाएगी। नीरू गर्ग के अनुसार श्रीनगर पुलिस हर तरीके से जनता की मदद के लिए तत्पर रहेगी। श्रीनगर के महिला थाने में आम जन के साथ हुई वार्ता में लोगों ने डीआईजी नीरू गर्ग के सामने अपनी समस्याओं को रखते हुए लोगों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में स्मैक के चलते नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है, इस पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए कहा कि श्रीनगर चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है, जिसके चलते यहां जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ता है पार्किंग की भी उचित व्यवस्था नहीं है। डीआईजी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस स्मैक तस्करी पर प्रभावी लगाम लगाएगी व जाम को लेकर भी रणनीति बनाने के साथ ही किसी को कोई भी समस्या होने पर वो उनसे सीधे बात कर सकता है। स्थनीय जनप्रतिनिधियों व लोगों ने उनका स्वागत किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours