हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा नव वर्ष की शुरुआत में भेल के बेरियर नंबर 6 से शिवालिक नगर, मध्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। यह कार्य लगभग तीन करोड़ की लागत से यह कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक (एच.आर) आर.आर शर्मा, भेल प्रशासनिक अधिकारी नवीन लूनिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद विपिन शर्मा, सुनील पांडे, सभासद अशोक महता, अजय मलिक महामंत्री राधेश्याम पाल, मंडल मंत्री नेत्रपाल, रानीपुर विधानसभा संयोजक बृजेश शर्मा, राकेश मालवीय, पार्षद मनोज, जिला अनुसूचित मोर्चा लोकेश पाल, महामंत्री संजय कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान, अमित वालिया, उमेश पाठक, चंचल, गौरव पुंडीर, अतुल वशिष्ठ, शशि भूषण के अलावा अनेक कार्यकर्ता, अधिकारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours