हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ट्रक से चोरी किए गए एक बैटरे को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आपको बता दें कि बीती 10 दिसंबर को गोवर्धनपुर निवासी नरेश पुत्र फूल सिंह ने थाने में तहरीर देकर ट्रक यूनियन के पास खड़े अपने ट्रक से बैटरा चोरी होने का मुकदमा अज्ञात चोरों के खिलाफ पंजीकृत कराया था, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक विनोद भट्ट द्वारा की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आरोपी क्षेत्र के बसेड़ी गांव स्थित एक ट्यूबवेल के पास मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके से धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 16 हजार की कीमत के बैटरे को भी बरामद किया है। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया दोनों आरोपी वसीम पुत्र नत्थू व गुलजार पुत्र इरशाद निवासी लक्सरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उनका कहना है क्षेत्र में गैर कानूनी काम करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यदि क्षेत्र में गैर कानूनी काम करता हुआ कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ  सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस टीम में, उप निरीक्षक विनोद भट्ट, कांस्टेबल अजय जोशी, कांस्टेबल संदीप सेमवाल मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours