हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लालवाला खालसा के निकट जंगल के नाले में एक महिला की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। धीरे-धीरे महिला को देखने के लिए ग्रामवासी नाले पर इकट्ठा होने लगे। महिला नाले के पानी में निर्वस्त्र अवस्था में बैठी हुई थी। महिला के शरीर पर चोटो के निशान भी थे। जिसकी सूचना लोकप्रिय राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंंज (HKG NEWS) पोर्टल के उत्तराखंड क्राईम प्रभारी मौहम्मद आरिफ ने बुग्गावाला थाना प्रभारी नंदकिशोर गवाड़ी को दी। प्रभारी नंदकिशोर गवाड़ी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा दो महिला कांस्टेबल द्वारा पानी में बैठी महिला को कपड़े पहनाकर बाहर निकाल गया। तथा महिला से थाने ले जाकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी नंदकिशोर गवाड़ी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है जो मानसिक रुप से कमजोर नजर आ रही है। महिला अपना नाम पता बताने मेें भी असमर्थ है। तथा महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। उन्होंने बताया कि महिला जंगल में कैसे आई और कहांं से है इसकी पूर्ण रूप से पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जो भी जांच में दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours